एलन मस्क- मस्क बने फिर सबसे अमीर व्यक्ति,चंद घंटों में ही फिसले ओरेकल के सह संस्थापक एलिसन

Spread the love

 

टेक दिग्गज एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल कर लिया। बुधवार को ओरेकल के सह संस्थापक लैरी एलिसन उनसे आगे निकल गए थे, लेकिन चंद घंटे बाद ही कहानी बदल गई। इसके बाद मस्क अपने पहले पायदान पर वापस आ गए।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2025/09/11/whatsapp-image-2025-09-11-at-101939-am_68c254f3bf8ad.jpeg

एलन मस्क ने 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया था। इसके बाद से वे लगातार इस खिताब को बरकरार रखने में कामयाब रहे। 2021 में एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट और 2024 में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस उनसे आगे निकल गए थे। मगर मस्क ने पिछले साल इसे फिर से प्राप्त किया था और इसे 300 दिनों से अधिक समय तक अपने पास रखा था। इसके बाद बुधवार को इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की बढ़ती मांग के चलते ओरेकल के शेयरों में तेज उछाल आया। इसके बाद ओरेकल के सह संस्थापक एलिसन कुछ घंटों के लिए मस्क से आगे निकल गए।

 

 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम को ओरेकल की आय रिपोर्ट के बाद एलिसन की कुल संपत्ति 89 अरब डॉलर बढ़कर 383.2 अरब डॉलर हो गई। एक समय तो उनकी संपत्ति 101 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी, जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर अब तक की एक दिन में होने वाली सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी।

ओरेकल के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक एलिसन ने इन बढ़त के चलते कुछ समय के लिए मस्क को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पीछे छोड़ दिया। बुधवार को कारोबार खत्म होने तक मस्क ने 384.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया, जो एलिसन से 1 अरब डॉलर अधिक था।

और पढ़े  ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ

शेयरों में 43 फीसदी का इजाफा
ओरेकल के शेयरों में बुधवार को 43 फीसदी तक की वृद्धि हुई। अंत में यह 36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जो 1992 के बाद से एक दिन में हुई सबसे बड़ी वृद्धि थी। शेयर के प्रदर्शन को मजबूत आय और एआई की मांग से संबंधित तेजी के पूर्वानुमान से बल मिला। ओरेकल का बाजार मूल्य लगभग 244 अरब डॉलर बढ़कर लगभग 922 अरब डॉलर हो गया। कंपनी ने एसएंडपी 500 रैंकिंग में भी छलांग लगाई और 13वीं सबसे मूल्यवान कंपनी से 10वें स्थान पर पहुंच गई। इसने एली लिली, वॉलमार्ट और जेपी मॉर्गन चेज़ जैसी उद्योग की दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप बोले- अगर मैं दखल न देता तो जा सकती थी पाकिस्तानी PM की जान

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद में संबोधन देते हुए भारत और पाकिस्तान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने…


    Spread the love

    हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड, मंत्री अनिल विज कर चुके हैं दौरा

    Spread the love

    Spread the loveसेक्टर-14 में स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह करीब 6 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स…


    Spread the love