अखिलेश यादव ने भरा SIR फॉर्म, तस्वीर आई सामने, लगातार सरकार पर बोल रहे हमला

उत्तर प्रदेश में इन दिनों SIR फार्म भरे जा रहे हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी SIR फॉर्म भर दिया है। फार्म भरते उनकी तस्वीर सामने आई है। बताया गया कि उन्होंने 27 नवंबर को फॉर्म भरा है।

वहीं दूसरी तरफ सपा मुखिया SIR और प्रक्रिया को लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शनिवार को भी प्रेस वार्ता करके उन्होंने प्रदेश में हो रही बीएलओ की मौतों पर भाजपा को निशाने पर लिया। साथ ही लखनऊ में मलिहाबाद के मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी संगीता को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी।

 

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि एसआईआर, भाजपा और आयोग की मिलीभगत की साजिश है। चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं। दबाव में बीएलओ जान दे रहे हैं। मुद्दे को पहले लोकसभा में उठाएंगे, फिर रोड पर भी आएंगे।

और पढ़े  भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…