शादाब जकाती फिर चर्चा में, एक और वीडियो वायरल…, BJP नेता राहुल ठाकुर के खिलाफ भी शिकायत

Spread the love

 

 

यूट्यूबर शादाब जकाती के एक और वीडियो को आपत्तिजनक बताकर भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, भाजपा नेता के खिलाफ भी मवाना के अटौरा रोड निवासी बिलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। आरोप है कि भाजपा नेता ने दिव्यांग व्यक्ति पर अपमानजनक टिप्पणी की है। इससे भारत के दिव्यांगों का अपमान हुआ है।

बता दें कि दस रुपये का बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी… संवाद से मशहूर हुए शादाब जकाती को बृहस्पतिवार को ही इंचौली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। उनको जमानत मिल गई थी। आरोप था कि एक वीडियो में बच्ची के सामने ही महिलाओं के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की गई।

 

इसकी शिकायत भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की और कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया। वहीं, शादाब जकाती का दूसरा वीडियो राहुल ठाकुर ने फिर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसे भी आपत्तिजनक बताया।

इसी बीच, अब शुक्रवार को अटौरा रोड निवासी बिलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत की। इसमें फेसबुक पर भाजपा नेता राहुल ठाकुर द्वारा किसी चैनल को इंटरव्यू के दौरान एक व्यक्ति को डेढ़ टांग का व्यक्ति कहे जाने पर रोष जताया गया। उसने दिव्यांगों को नीचा दिखाने और अपमान करने वाली भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। यह वाक्य एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत के तीन करोड़ दिव्यांगों के सम्मान से जुड़ा है। शिकायतकर्ता खुद भी दिव्यांग है।

बता दें कि राहुल ठाकुर की शिकायत के बाद ही इंचौली पुलिस ने शादाब जकाती को गिरफ्तार कर उसका शांति में चालान किया था। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  गार्ड से भरवाईं मरीजों की सिरिंज: जिला अस्पताल में वीडियो ने खोली पोल तो हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love