अजीत पवार का अंतिम संस्कार-  पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

हाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी।

 

सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे अजित पवार – सुशील कुमार शिंदे

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक ऐसे नेता थे जो हमेशा सबको साथ लेकर काम करते थे।

महाराष्ट्र के लिए विजन रखने वाले नेता थे अजित दादा- हर्षवर्धन सपकाल

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजित दादा के पास महाराष्ट्र के विकास के लिए एक बेहतरीन विजन था और उनके पास शासन एवं प्रशासन की हर समस्या का समाधान मौजूद रहता था।

दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि

दोनों बेटों पार्थ और जय ने अपने पिता अजित पवार को मुखाग्नि दी।


Spread the love
और पढ़े  HighCourt-: 'सिर्फ व्हाट्सएप चैट के आधार पर रिश्ता खत्म नहीं हो सकता', पति-पत्नी विवाद पर बोला HC
  • Related Posts

    GST उपायुक्त 20 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सहायक आयुक्त फरार

    Spread the love

    Spread the love   महाराष्ट्र के नासिक में राज्य कर (जीएसटी) विभाग के उपायुक्त सोमनाथ दत्तू पागे और एक अन्य को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में…


    Spread the love

    HighCourt-: ‘सिर्फ व्हाट्सएप चैट के आधार पर रिश्ता खत्म नहीं हो सकता’, पति-पत्नी विवाद पर बोला HC

    Spread the love

    Spread the loveवैवाहिक विवादों और डिजिटल साक्ष्यों की विश्वसनीयता को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल व्हाट्सएप चैट या एसएमएस के आधार…


    Spread the love