न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते आयरलैंड डायवर्ट

 

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक ए350 विमान सेवा को सोमवार सुबह संदिग्ध तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियातन आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि 15 मार्च को न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI102 को संभावित तकनीकी समस्या के बाद शैनन, आयरलैंड की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के अनुसार विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं।

 

प्रवक्ता ने क्या बताया?

प्रवक्ता ने बताया कि विमान की स्थापित सुरक्षा मानकों के तहत विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के मद्देनजर यह एहतियाती फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विमान करीब छह घंटे तक हवा में रहने के बाद शैनन की ओर मोड़ा गया।

और पढ़े  दीपावली-छठ पर घर जाना आसान नहीं: त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम, पटना का हवाई टिकट दुबई से भी ज्यादा
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…