AIIMS Vacancy 2026- एम्स में निकली शानदार भर्ती, सिर्फ इंटरव्यू के जरिए होगा चयन, सैलरी 40000 तक

ल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जोधपुर ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2026 है। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

 

AIIMS जोधपुर भर्ती 2026 के तहत नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली गई है। तीनों पदों के लिए कुल 3 वैकेंसी जारी की गई हैं, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर के लिए 1 पद, टेक्नीशियन के लिए 1 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 1 पद शामिल है।

 

नर्सिंग ऑफिसर के लिए कौन कर सकता हैं आवेदन?

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, जो लोग 10+2 (साइंस) और GNM डिप्लोमा के साथ नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत हैं, और उनके पास 3 साल का अनुभव है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को कंप्यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।

टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता

टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार के पास रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी डिग्री और 2 साल का अनुभव, या संबंधित विषय में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव होना चाहिए। डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए, साथ में कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। इस भर्ती की पूरी योग्यता आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में भी देख सकते हैं।

और पढ़े  बाल-बाल बचे यूक्रेनी के राष्ट्रपति, विमान के पास पहुंचा अज्ञात ड्रोन

सैलरी और चयन प्रक्रिया

नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन पद पर चयन होने पर 40,000 रुपये प्रति माह, जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30,000 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्त किया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय स्थान पर पहुंचना होगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यू (दिव्यांग) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इनके अलावा सभी अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…