AI समिट में प्रदर्शन मामला- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 8 आरोपी पकड़े

Spread the love

दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है।  दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

इससे पहले सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

टी-शर्ट पर ये लिखा था
अंदर प्रवेश करने के बाद उन्होंने नारे छपे टी-शर्ट के ऊपर पहनी हुई कमीजें उतार दीं। उनकी टी-शर्ट पर पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और एप्स्टीन फाइल्स लिखा था। सूत्रों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट भी की और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांचकर्ता विरोध-प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं।

और पढ़े  भाजपा- यूसीसी और एक देश-एक चुनाव होगा अगला मिशन, BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने बताया आगे का प्लान

टी-शर्ट बरामद की हैं
दिल्ली पुलिस ने आरोपी और यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी 22 फरवरी को टी-शर्ट बरामद कीं थीं।। कार से पीएम मोदी चेहरा छपी टी-शर्ट और पोस्टर भी मिले हैं। प्रदर्शन में इसमें 10 से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे। टी-शर्ट पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है।

इन चार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था
पुलिस ने चार आरोपियों बिहार से यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी कृष्ण हरि, बिहार में यूथ स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश में यूथ स्टेट प्रेसिडेंट अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था

मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एआई समिट यूथ कांग्रेस प्रदर्शन मामले की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम(एसआईटी) बनाई गई है। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एस के जैन को एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है। एसआईटी में कई जिले के पुलिस उपायुक्त भी शामिल हैं। नई दिल्ली जिले की टीमों के अलावा, स्पेशल सेल व अन्य टीमें मामले की जांच कर रही हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    एक मुलाकात- संसद भवन परिसर में PM मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात- मुस्कुराए, हाथ जोड़े और की बातचीत

    Spread the love

    Spread the love   संसद भवन परिसर में आज एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती…


    Spread the love

    बड़े नेटवर्क का खुलासा: विदेशी कॉल को भारतीय में बदल हो रही थी ठगी, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े और नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जहां विदेशी गिरोह भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहा था।…


    Spread the love