आगरा: शुभ घड़ी आ गई श्रीराम बरात में निकलेगी 100 झांकियां, स्वागत के लिए भव्य रूप से सजी जनकपुरी

Spread the love

आगरा में वो शुभ घड़ी आ गई है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात लेकर जानकी को ब्याहने निकलेंगे। उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बरात बुधवार शाम को रावतपाड़ा स्थित लाला चन्नोमल की बारहदरी से निकलेगी। बरात में 100 झांकियों के अलावा बैंड और अखाड़ा चलेगा। सबसे आगे शहनाई और ढोल होंगे। इनके पीछे चलने वाले दो ऊंट शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रीराम बरात में ताजनगरी के प्राचीन मंदिर लंगडे़ की चौकी वाले हनुमान जी महाराज की झांकी नजर आएगी।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वागत के लिए जनकपुरी दुल्हन की तरह सज चुकी है। श्रीराम की बरात पहुंचने से पहले जनक महल देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। दयालबाग में सजाए गए जनक महल की खूबसूरती का आधार 10 हजार बास बल्लियां बनीं हैं। नेपाल स्थित माता जानकी मंदिर का स्वरूप देख भक्त भी खूब भाव विभोर होते दिखे। रात में दयालबाग क्षेत्र भी पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठता है। बरात में रातभर रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम राम सुबह जनकपुरी पहुंचने पर सफायर टावर में विश्राम करेंगे। इस बात को सुनकर यहां रहने वाले 66 परिवारों में उत्साह है। वह स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। श्रीराम के साथ सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भी इसी टावर में ठहरेंगे। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि यहां चारों स्वरूप लगभग छह घंटे का विश्राम करेंगे। बारातियों के ठहरने की व्यवस्था भी सफायर टावर में की गई है। फ्लैट नंबर 402 के मालिक चंद्रवीर सिंह फौजदार ने बताया कि उनके फ्लैट में श्रीराम विश्राम करेंगे, इस बात ही उन्हें बेहद खुशी है। सफायर टावर में रहने वाली अर्चना अग्रवाल का कहना है श्रीराम के आने की खबर से फ्लैट में रहने वाली महिलाएं खुश हैं। श्रीराम के स्वागत के लिए महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर है। श्रीशक्ति महिला मंडल की संगीता बंसल ने बताया कि भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के स्वरूप सोसाइटी में विश्राम करेंगे। 22 सितंबर की सुबह इनकी आरती उतारकर स्वागत किया जाएगा।

और पढ़े  राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ की रेस में कौन-कौन से नाम, इंटरव्यू में क्या पूछा जा रहा..

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 5,300 से अधिक आवेदनों में से 16 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।…


    Spread the love

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *