अग्निवीर भर्ती- अब अग्निवीर वायु भर्ती की आयु सीमा में एक वर्ष की छूट, मार्च में फिर खुलेगी आवेदन विंडो

Spread the love

भारतीय थलसेना के बाद अब भारतीय वायुसेना ने भी अग्निवीर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सीमा 17.5 से 21 वर्ष निर्धारित थी। आयु में इस बढ़ोतरी से वे युवा भी आवेदन कर पाएंगे जो पहले ओवरएज होने के कारण अवसर से वंचित रह गए थे।

वायुसेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 थी।

 

 

संशोधित आयु सीमा

  • नई व्यवस्था के अनुसार अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।
  • पहले अधिकतम आयु 21 वर्ष थी, जिसके तहत जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच निर्धारित थी। नामांकन के समय आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती थी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस निर्णय से अधिक संख्या में युवाओं को योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • विज्ञान वर्ग: 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% कुल अंक तथा अंग्रेजी में भी 50% अंक अनिवार्य हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं।
  • अन्य विषय: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंकों तथा अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए शुल्क 550 रुपये + 18% जीएसटी निर्धारित है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी:

  • चरण-I: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • चरण-II: शारीरिक दक्षता परीक्षण। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। साथ ही पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी शामिल हैं।
  • चरण-III: वायुसेना मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण।

वेतन और सेवा शर्तें

चयनित अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान पहले वर्ष 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। सेवा पूर्ण होने पर लगभग 10.04 लाख रुपये का ‘सेवा निधि’ पैकेज दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को स्थायी कैडर में शामिल किए जाने पर विचार किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love