अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

Spread the love

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा SSR (मेडिकल) 02/2027 बैच के लिए निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

 

कौन कर सकता हैं आवेदन?

    • अग्निवीर (SSR): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी विषयों के साथ 10+2 पास होना जरूरी है और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा में 50% अंक वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। भौतिकी और गणित विषयों के साथ 2 वर्षीय व्यावसायिक (वोकेशनल) कोर्स में 50% अंक वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
    • अग्निवीर (MR): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी कक्षा 10 पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी के कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
    • SSR (मेड): इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 10+2 पास होना जरूरी है। इसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना अनिवार्य है।

 

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया  विवरण
आईनेट (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) सबसे पहले ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी। इसी के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा।
शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच होगी। इसमें 1.6 किमी दौड़, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल होंगे।
लिखित परीक्षा जो उम्मीदवार PFT पास करेंगे, उन्हें एक और वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा देनी होगी।
मेडिकल परीक्षा इस चरण में भारतीय नौसेना के नियमों के अनुसार उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी।
अनंतिम चयन सूची अंतिम मेरिट सूची दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी, लेकिन इसके लिए PFT और मेडिकल परीक्षा पास करना जरूरी होगा।
और पढ़े  एसबीआई- SBI का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

भारतीय नौसेना की INET 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही इस राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगाया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। चयनित अग्निवीरों को पहले वर्ष में लगभग 30,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

वर्ष कुल मासिक वेतन (₹) हाथ में मिलने वाला वेतन (70%) अग्निवीर कोष में योगदान (30%) सरकार का योगदान
पहला वर्ष 30,000 21,000 9,000 9,000
दूसरा वर्ष 33,000 23,100 9,900 9,900
तीसरा वर्ष 36,500 25,550 10,950 10,950
चौथा वर्ष 40,000 28,000 12,000 12,000

 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Agniveer/INET 2026 Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy 2026- रेलटेल में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन,सैलरी…

    Spread the love

    Spread the loveरेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी विभाग (डेटा सेंटर) में भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और ऊर्जावान उम्मीदवारों…


    Spread the love

    Anganwadi भर्ती: आंगनवाड़ी में 6110 पदों के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें आवेदन

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD Punjab) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायक के 6110 पदों पर  2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love