Agarwal: अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, असमय मौत को बताया दुखद

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इस दुखद घटना को स्तब्ध करने वाला बताया।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि श्री अग्निवेश अग्रवाल का असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। इस भावुक श्रद्धांजलि में आपके दुख की गहराई साफ झलकती है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले। ओम शांति। यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री ने अनिल अग्रवाल द्वारा अपने पुत्र के निधन पर किए गए पोस्ट के जवाब में दी।

परिवार और कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अग्निवेश अग्रवाल वेदांता समूह की इकाई तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के बोर्ड में शामिल थे। वह हाल ही में स्कीइंग के दौरान एक हादसे में घायल हो गए थे और अमेरिका में इलाज करा रहे थे। इसी दौरान बुधवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया।

अनिल अग्रवाल के परिवार में दो संतानें हैं, दिवंगत पुत्र अग्निवेश और पुत्री प्रिया अग्रवाल, जो वेदांता के बोर्ड में शामिल हैं और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं।

अनिल अग्रवाल का भावुक पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने लिखा, आज मेरी जिंदगी का सबसे अंधकारमय दिन है। मेरा अग्निवेश, मेरा 49 साल का बेटा, आज हमारे बीच नहीं रहा। एक पिता के कंधे पर बेटे की अर्थी जाना इससे बड़ा दुख शायद जीवन में कुछ नहीं हो सकता। अग्निवेश अपने एक मित्र के साथ अमेरिका में स्कीइंग करने गया था। वहां उसका एक हादसा हो गया। न्यूयॉर्क के माउंट साइनाई अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हमें लगा था कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और हमारा बच्चा हमें छोड़कर चला गया।

और पढ़े  दिल्ली- भारत नगर में मकान का छज्जा गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक

Spread the love
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love