दिल्ली- भारत नगर में मकान का छज्जा गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 10 साल की बच्ची की हालत नाजुक

 

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में गली में खेल रहे दो मासूम उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन में पड़ोसी दोनों मासूम को दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर भागे।

वहां पहुंचने पर एक मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बच्ची को गंभीर होने पर एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिनाख्त दिव्यांशु (5) के रूप में हुई है। वहीं घायल रिंकी (10) का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल मौके पर पहुंच गई।  टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

शुरुआती जांच के बाद छज्जे के जर्जर होने का पता चला है। भारत नगर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी मकान मालिक फरार है। पुलिस ने दिव्यांशु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मासूम की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मूलरूप से बिहार का रहने वाला दिव्यांशु अपने परिवार के साथ जी-209, जेजे कॉलोनी, वजीरपुर में रहता था।

और पढ़े  बढ़ती महंगाई- 10 में से छह परिवारों का खर्च 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा, अब जरूरी सामान भी कम खरीद रहे लोग
  • Related Posts

    बालेंद्र शाह का भारत दौरा: 24000 करोड़ नेपाली रुपये की मदद देगा भारत, किन आठ क्षेत्रों में हुए अहम समझौते?

    प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लिए बड़ी मदद का एलान किया है। भारत नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा। यह राशि बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और दीर्घकालीन विकास…

    बालेन शाह का भारत दौरा- पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्यों कहा शुक्रिया?

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस यात्रा को भारत-नेपाल संबंधों के…