ट्रंप की खौफनाक धमकी के बाद ईरान ने बंद किए बातचीत के सभी रास्ते, वेंस ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर ईरान को खौफनाक धमकी दी। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा। हालांकि, अब जब हमारे सामने पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की स्थिति है, जहां, अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग सत्ता में हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने?

 

 

 

 

उन्होंने कहा, आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।

खर्ग द्वीप पर कई हमले 
ट्रंप का यह बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और इस्राइल ने आज ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए हैं। इसके अलावा, कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया है।

आईआरजीसी ने भी अमेरिका को दी चेतावनी
उधर, आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। कोम प्रांत के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने पुष्टि की कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया।

और पढ़े  अब तक असम में 60% मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग,वोटिंग जारी..

काशान शहर में रेलवे पुल पर इस्राइल का हमला, दो की मौत
इसी बीच, मेहर न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि ईरान के काशान शहर में रेलवे के एक पुल पर इस्राइल ने हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। हमला यहया आबाद रेलवे पुल पर किया गया। यह पुल मध्य ईरान में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने पुष्टि की कि हमले में दो लोगों की जान गई है। इस्राइली सेना ने पहले चेतावनी देते हुए ईरानी नागरिकों से कहा था कि वे शाम नौ बजे तक ट्रेनों में सफर न करें। ईरान के पूर्वोत्तरी शहर मशहद में रेल सेवाओं पर अचानक रोक लगा दी गई है।

अब गेंद ईरानियों के पाले में है: जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है। अमेरिका शांति बहाली के लिए चल रही बातचीत पर ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई की ईरान से सही जवाब मिलेगा।

बुडापेस्ट में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ अपने संबोधन के दौरान वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देता है, लेकिन उसके पास शक्तिशाली विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान बातचीत में बहुत धीमा है। इसलिए हम मानते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने में कुछ देरी हो सकती है। लेकिन हमें विश्वास है कि हमें सकारात्मक या नकारात्मक, दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

    Spread the love

    Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शिक्षक भर्ती से जुड़े मनी…


    Spread the love