मिल्कीपुर उपचुनाव:अयोध्या – हार के बाद सांसद अवधेश प्रसाद का छलका दर्द, बोले- लोकतंत्र की हत्या हुई,बेबस दिखा चुनाव आयोग

Spread the love

 

त्तरप्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को मात देकर मिल्कीपुर का ताज अपने नाम किया। सपा की हार के बाद फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में मतदान में गड़बड़ की गई है।

सपा सांसद ने कहा कि यदि मिल्कीपुर में स्वतंत्र रूप से मतदान होता तो यहां इतिहास बन जाता। भाजपा के जनादेश को चश्मे से देखना पड़ता है। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद लाखों वोटों से जीतते। लेकिन मिल्कीपुर में वोटों की जो चोरी हुई, वह लोकतंत्र की हत्या है। इसके बाद भी चुनाव आयोग बेबस दिखा। मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देखा है।

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पहले रुझान में कमल खिलने लगा तो सपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे थे। इस सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद के लंबे अंतराल से हराया। वहीं भाजपा जितने अंतर से लोकसभा सीट हारी थी, उससे अधिक अंतर से उपचुनाव जीतकर अपना संकल्प पूरा किया।


Spread the love
और पढ़े  CM योगी ने किए बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन, प्रदेश भर में शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love