मिल्कीपुर उपचुनाव:अयोध्या – हार के बाद सांसद अवधेश प्रसाद का छलका दर्द, बोले- लोकतंत्र की हत्या हुई,बेबस दिखा चुनाव आयोग

 

उत्तरप्रदेश में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को मात देकर मिल्कीपुर का ताज अपने नाम किया। सपा की हार के बाद फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में मतदान में गड़बड़ की गई है।

सपा सांसद ने कहा कि यदि मिल्कीपुर में स्वतंत्र रूप से मतदान होता तो यहां इतिहास बन जाता। भाजपा के जनादेश को चश्मे से देखना पड़ता है। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद लाखों वोटों से जीतते। लेकिन मिल्कीपुर में वोटों की जो चोरी हुई, वह लोकतंत्र की हत्या है। इसके बाद भी चुनाव आयोग बेबस दिखा। मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार देखा है।

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पहले रुझान में कमल खिलने लगा तो सपाइयों के चेहरे मुरझाने लगे थे। इस सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद के लंबे अंतराल से हराया। वहीं भाजपा जितने अंतर से लोकसभा सीट हारी थी, उससे अधिक अंतर से उपचुनाव जीतकर अपना संकल्प पूरा किया।

और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…