उत्तराखंड- खटीमा की घटना के बाद पूरे प्रदेश में ठेकों से लिए गए शराब के सैंपल, 3 लोगों की हुई थी मौत

Spread the love

 

टीमा में भाजपा नेता समेत तीन की मौत के बाद आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने पूरे प्रदेश से शराब के सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को आबकारी महकमे की कई टीमों ने दिनभर अभियान चलाया और एक हजार से अधिक सैंपल एकत्र किए। इन सैंपलों की शनिवार से देहरादून स्थित लैब में जांच की जाएगी। आबकारी मुख्यालय से भी एक टीम स्थलीय जांच के लिए खटीमा भेजी गई है।

गौरतलब है कि खटीमा में भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा समेत तीन की मौत कथित रूप से शराब पीने से हुई है। बताया जा रहा है कि सभी ने एक विशेष ब्रांड की शराब पी थी। इसके बाद उनके पेट में जलन होने लगी। कुछ देर बाद ही सभी की मौत हो गई। आरोप लगे कि ठेकों पर शराब मिलावटी पहुंच रही है। हालांकि, प्राथमिक पड़ताल के बाद इसमें एक केमिकल की कैन की कहानी भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि इस कैन में पानी भरा हुआ था। इसमें से ही शराब में मिलाने के लिए पानी लिया गया था। इससे तबीयत बिगड़ी और यह हादसा हुआ। इस बात की जांच के लिए आबकारी मुख्यालय ने देहरादून से दो अधिकारियों की टीम खटीमा भेज दी है। इसके साथ ही शुक्रवार को पूरे दिन सभी सरकारी ठेकों और गोदामों से शराब के कुछ ब्रांड की बोतलों से सैंपल लिए गए। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जाएगी। सभी सैंपलों की शनिवार से जांच शुरू कर दी जाएगी।

स्थलीय निरीक्षण और जांच के लिए गई टीम से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस मामले में कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मदरसा बोर्ड- मुंशी, मौलवी व आलिम का परीक्षा परिणाम घोषित,  92.27% रहा रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love