दिल्ली के बाद अब लखनऊ में हुआ बौद्ध महासम्मेलन, हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ दिलवाई शपथ

Spread the love

लखनऊ में राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन के दौरान हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई गई है
दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन को लेकर विवाद छिड़ गया है. रविवार (9 अक्टूबर) को हुए सम्मेलन में दिल्ली की तर्ज पर हिन्दू धर्म और देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाई गई है. इस सम्मेलन में आये लोगों को शपथ दिलाई गई जिसमें ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण गौरी, शंकर आदि देवी-देवताओं का निषेध करने की बात कही गई.
इसके अलावा सम्मेलन में ब्राह्मण समाज का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई. इस सम्मेलन में छोटे-छोटे बच्चों को भी लाया गया और उन बच्चों को भी इस तरह की शपथ दिलवाई गई. सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. ये शपथ भन्ते सुमित रत्न ने दिलवाई है. सुमित रत्न की उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ की एक तस्वीर वायरल हुई थी.
इससे पहले बीते बुधवार (5 अक्टूबर) को बौद्ध धर्म अपनाने की दीक्षा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंबेडकर भवन में भी ऐसा कार्यक्रम हुआ था जिसमें 10,000 से अधिक लोग एकत्र हुए थे. इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था.
इस कार्यक्रम में आप नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे. उन पर कथित तौर पर आरोप लगा था कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने का संकल्प लिया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने माफी मांगी और बीजेपी (BJP) पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था.
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि मैंने मीडिया में देखा कि बीजेपी मेरे बारे में अफवाहें फैला रही है. मैं बहुत धार्मिक व्यक्ति हूं. मैं सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं और कभी भी अपमान करने का सपना नहीं देख सकता. मैंने किसी की आस्था के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा. मैं सभी की आस्था का सम्मान करता हूं. इस विवाद के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार 9 अक्टूबर को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया

और पढ़े  हैवानियत: शक्तिवर्धक दवा खाकर राैंदी युवती की आबरू, दीवार में दे मारा सिर

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *