प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे।शाम को सात बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मैदान में भारी भीड़ है।

 

 

युवाओं से राहुल बोले- मोहब्बत की दुकान खोलनी है

युवाओं से कहा कि आप भारत के भविष्य हों। मोहब्बत की  दुकान खोलनी है आपको प्यार के साथ लड़ना है।

इलाहाबाद विवि के लॉ फैकल्टी का उठा मुद्दा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि छात्र ने लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया। कहा कि लाइब्रेरी में बरसात में पानी भर दिया जाता है। किताबें नहीं मिल पाती हैं। कहा जाता है कि लाइब्रेरी में जाओगे तो करंट लग सकता है। विरोध करने पर बाउंसरों से पिटवाया जाता है। फर्जी प्राथमिकी दर्ज  कराई जाती है।

नोटबंदी ने पढ़ाई और मैन्यूफैक्चरिंग के दरवाजे किए बंद

राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद  पड़े हुए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग का। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम,  दिखेगा मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया।

मोदी, शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया

बीजेपी का 150 करोड़ था, आज 10 हजार करोड़ एक राजनीतिक पार्टी का बैंक  बैलेंस, पॉलिटिकल सिस्टम चलाते हैं। आपके सोच पर कंट्रोल। आरएसएस के वाइस चांसलर  बैठाकर।  हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं। ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक। विश्वविद्यालय में प्रचारक बैठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

नवरत्नों को बेच दिया, एयरपोर्ट अडानी को बेच दिया

देश के नवरत्नों को बेच दिया। एयरपोर्ट पूरा अडानी को दे दिया। आपके डेटा का प्रयोग करके एआई से सारे दरवाजे बंद  कर दिए गए। सिस्टम की बात कर रहा हूं। यह सिस्टम कौन चलाता है। डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी है।

भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद हैं

राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद  पड़े हुए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग का। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम,  दिखेगा मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया।

राहुल बोले आप भारत की शक्ति आप भारत की शान

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि आप भारत की शक्ति हो आप भारत की शान हो। कहा कि जब में ऐसा कहता हूं तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा रहा होता, मैं युवाओं की बात कर रहा होता हूं।

  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…