6 माह पहले अफेयर..3 महीने से पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रह रही पत्नी, वकील ने दी जान

Spread the love

त्तरप्रदेश के बरेली जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 11 साल बाद वकील की पत्नी दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ शामली चली गई। तनाव में आए वकील ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले वकील ने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। वकील की मौत पर बरेली बार एसोसिएशन ने शोकसभा की और वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।

कैंट के चनेहटी निवासी कमल कुमार सागर बरेली कचहरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के यहां प्रैक्टिस करते थे। रविवार को उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly

सोमवार सुबह अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। वकील कमल ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट तैयार किया था, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।

मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई’
इसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। वह तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। मैं ये सहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए जान दे रहा हूं।
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
पोस्टमार्टम हाउस पर मिले कमल के पिता राजेंद्र सागर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार से बात कर रही थी और तीन महीने पहले अपने दोनों बच्चों को छोड़कर उसी के पास चली गई थी।
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
‘एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो’
तीन दिन पहले बहू ने कमल को कॉल की थी। कहा था कि मुझे तलाक चाहिए। एक भूखंड बेचकर उसके हिस्सा की रकम दे दो। बच्चों को भी ले जाने की बात कही थी। 
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
‘तुझे मरवा दूंगा…’
राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अमर ने भी कमल को धमकी दी थी तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद कमल ज्यादा परेशान था। राजेंद्र ने इन आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है।

और पढ़े  UP: बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
सुसाइड नोट में वकील ने साझा किया दर्द
वकील कमल ने सुसाइड नोट में खुलासा किया है कि उसकी पत्नी की दोस्ती शामली निवासी अमर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो तीन महीने पहले पत्नी मायके जाने के बहाने उसी के साथ चली गई।
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
दोनों बच्चों को उनके माता-पिता पाल रहे हैं। कमल ने माता-पिता को संबोधित करते हुए लिखा है कि बच्चों को किसी कीमत पर उनकी मां (वकील की पत्नी) के हवाले मत करना।

Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
सुसाइड नोट के साथ पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो छोड़े
अगर ऐसा हुआ तो बच्चों के साथ भी अनहोनी हो सकती है। सुसाइड नोट के साथ वकील ने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो, वीडियो व सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट छोड़े हैं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक भी हैं।
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
वकील कमल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौसी और मौसी की बेटी उनके गांव में ही रहती हैं। इन दोनों को उनकी पत्नी के स्वभाव की जानकारी थी। इसके बावजूद शादी करा दी। इन मां-बेटी पर भी आरोप लगाए गए हैं।
Wife leaves husband and two children after falling in love on Instagram Lawyer commits suicide in Bareilly
वकील ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है। उनका एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी व कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। – मानुष पारीक, एसपी सिटी

Spread the love
  • Related Posts

    क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी का आरोप: बोली- उसके दूसरी लड़कियों से अफेयर, शराब पीकर मुझे पीटा

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी मॉडल गरिमा तिवारी ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज,…

    Spread the love

    अयोध्या- महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य का रामनगरी में हुआ भव्य स्वागत

    Spread the love

    Spread the love       रामनगरी के प्रतिष्ठित दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज अबू धाबी यात्रा से सकुशल अयोध्या लौट आए। अयोध्या में संत समाज…

    Spread the love