Admit Card: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का प्रवेश पत्र जारी, इस तक अपने स्कूल से करें प्राप्त

 

 

 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटर वार्षिक थ्योरी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र intermediate.biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं और 1 फरवरी 2026 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड को सीधे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, इसे केवल उनके शिक्षण संस्थान के प्रधान ही अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से डाउनलोड कर हस्ताक्षर और मुहर के साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

 

प्रवेश पत्र में अब कोई बदलाव नहीं होगा

बोर्ड ने बताया कि छात्रों द्वारा ऑनलाइन भरे गए फॉर्म के आधार पर पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। उस समय गलतियों को सुधारने का मौका भी दिया गया था। अब सुधार के बाद अंतिम एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि अब एडमिट कार्ड में कोई बदलाव या विषय परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा किया गया तो स्कूल के प्रधान या केंद्र अधीक्षक पर कार्रवाई होगी और उस छात्र का रिजल्ट भी जारी नहीं किया जाएगा।

सिर्फ सेंट-अप परीक्षा पास छात्रों को ही अनुमति

यह एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए मान्य होगा जो सेंट-अप परीक्षा में पास हैं। जो छात्र सेंट-अप परीक्षा में फेल, अनुपस्थित या शामिल नहीं हुए, वे मुख्य परीक्षा में बैठ नहीं सकेंगे। बोर्ड ने स्कूल और कॉलेज के प्रधानों को निर्देश दिया है कि ऐसे छात्रों का एडमिट कार्ड किसी भी हालत में जारी न करें। नियम तोड़ने पर इसे गंभीर गलती माना जाएगा और इसकी जिम्मेदारी छात्र और संबंधित स्कूल के प्रधान की होगी।

और पढ़े  पैरा एशियन गेम्स का उद्घाटन: भारतीय जर्सी में दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक, प्रमोद और सिमरन ने लहराया तिरंगा

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधा

बोर्ड ने दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए श्रुति लेखक (Writer) की सुविधा उपलब्ध कराई है, ताकि वे परीक्षा आसानी से दे सकें। किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर कॉल कर सकते हैं या bsebinterhelpdesk@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…