अभिनेत्री Urvashi:- शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद उर्वशी रौतेला अस्पताल में हुईं भर्ती |

Spread the love

अभिनेत्री Urvashi:- शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद उर्वशी रौतेला अस्पताल में हुईं भर्ती |

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वे खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।

अस्पताल में भर्ती हुईं उर्वशी
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म ‘एनबीके 109’ में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी की टीम की ओर से जारी एक प्रेस बयान में बताया गया कि अभिनेत्री को भयानक फ्रैक्चर हुआ है। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है। उर्वशी की टीम ने आगे बताया कि उन्हें एक हाई-ऑक्टेन सीन की शूटिंग के दौरान फ्रैक्चर हुआ और तब से उन्हें दर्द हो रहा है।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट
कथित तौर पर, उर्वशी हाल ही में ‘एनबीके 109’ के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हुई थीं। उर्वशी के स्वास्थ्य अपडेट के साथ-साथ दुर्घटना के बारे में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उर्वशी ने अस्पताल से कोई तस्वीर या वीडियो साझा नहीं किया है। एनबीके 109 इस फिल्म का संभावित नाम है। यह नवंबर 2023 में फ्लोर पर आएगी। बॉबी कोली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में थमन एस ने संगीत दिया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

और पढ़े  Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 1953 अंक टूटा, निफ्टी 23200 के नीचे

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *