अभिनेत्री प्रिया मराठे: 38 साल की उम्र में ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, चल रहा था कैंसर का इलाज

Spread the love

 

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ फेम मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री ने मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली और महज 38 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

पवित्र रिश्ता’ ने दिलाई पहचान
प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने कुछ हिंदी टेलीविजन शोज भी किए थे, जिसमें वो ‘पवित्र रिश्ता’ में अपनी भूमिका से घर-घर में मशहूर हो गईं थीं। एक्ट्रेस ने इस सीरियल में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था, जिनका नाम वर्षा देशपांडे था।

 

इन शोज में भी निभाई थी भूमिका
प्रिया मराठे को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। एक्ट्रेस को इन शोज में भी उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता था। उन्होंने ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे शो किए थे।

एक नजर प्रिया मराठे के व्यक्तिगत जीवन पर
प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में एक सपोर्टिव कपल के रूप में जाना जाता था। उनकी हंसी-मजाक से भरी कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी और हिंदी टीवी सीरियल्स में किए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस ने  11 अगस्त 2024 इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था।

और पढ़े  गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल

Spread the love
  • Related Posts

    अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, 2 मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणा में अब जीवन के अंतिम चरण में इलाज से जुड़े फैसलों के लिए नई कानूनी व्यवस्था लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद…


    Spread the love

    PAK ने सऊदी-तुर्किये से बढ़ाए दोस्ती के हाथ, फिर भी भारत क्यों बेफिक्र? विशेषज्ञों का आकलन

    Spread the love

    Spread the loveमक्का में पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये के बीच हुए संयुक्त रक्षा समझौते के बाद सवाल उठ रहे हैं कि किसी आतंकी हमले की सूरत में पाकिस्तान के…


    Spread the love