हरिद्वार- अतिक्रमण पर कार्रवाई, सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध दरगाह पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला। सिंचाई विभाग ने पूर्व में दरगाह प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज प्रशासन ने कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर बने अवैध ढांचों के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा
है।

प्रशासनिक अमले के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: 13 वर्षों में आठ बड़े हेलीकॉप्टर हादसों में 48 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…