पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार

जनपद की थाना कैण्ट व अयोध्या कोतवाली पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में दस हजार के इनामिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जबरन धर्म परिवर्तन कराने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तारअयोध्या एसएसपी प्रशांत वर्मा के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे सूचना पर टीले वाली मस्जिद के पास बाइक पर सवार संदिग्ध इनामिया को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए जमथरा से बाटी वाले बाबा स्थान की तरफ बंधा मार्ग से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके ग्राम मांझा जमथरा स्थित धीरज यादव बाबा स्थान पर रोकने का प्रयास किया गया तो शातिर ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किया। जो थाना कैंट के वाहन पर लगा। जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची।जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन वह लगातार फायर करता रहा। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में फायर किया। पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी निसार उर्फ राजू पुत्र गुलाम रसूल निवासी शहनवा थाना कोतवाली अयोध्या को गिरफ्तार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उससे 32 बोर की पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस, बाइक व 5500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली नगर और कैंट में आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…