शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में रामपुर जिले के कैमरी थाना क्षेत्र के गांव लखीमपुर भीका निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी ने बताया कि नीतू दूसरे लोगों से भी बात करती थी और उससे शादी की बात को टाल रही थी। इसलिए उसने छह साल पुरानी दोस्ती भूलकर नीतू की हत्या कर दी।

 

दुपट्टे से घोंटा था गला  
शीशगढ़ के मानपुर गांव की 23 वर्षीय नीतू गंगवार का शव शनिवार दोपहर सीबीगंज में झुमका चौराहे से करीब 400 मीटर अंदर खेत में मिला था। दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। शाम ढले शव की पहचान होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने वारदात के राजफाश के लिए चार टीमें गठित कर दीं। नीतू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, शहीद गेट के पास रहने वाले उसके मौसा व फरीदपुर स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर की सीसी फुटेज से पुलिस ने आरोपी अशोक को चिह्नित कर लिया।

 

आरोपी के पैर में लगी गोली 
रविवार रात 11 बजे एसओजी व सीबीगंज थाना पुलिस ने अशोक को घेर लिया। उसने भागते हुए फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली अशोक के पैर में लग गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पूछताछ में उसने बताया कि मानपुर में नीतू के पिता सोमपाल गंगवार के विद्यालय से उसने हाईस्कूल की पढ़ाई की थी। 

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

नीतू से एकतरफा प्यार करता था अशोक 
वर्ष 2020 से ही उसकी नीतू से दोस्ती थी, लेकिन एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब उसे पता लगा कि नीतू कई और लोगों से बात करती है तो उसे बहुत गुस्सा आया। वह उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उससे शादी की जिद की। उसने घरवालों से पूछने का बहाना कर टालने की कोशिश की तो अशोक ने नीतू के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। संदेह में कुछ और लोगों से पूछताछ की थी, जो बेकसूर निकले। आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। टालने पर उसने हत्या कर दी।

  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…