नैनीताल: लापरवाही से वाहन चलाकर 1 व्यक्ति की मृत्यु करने का आरोपी दोषमुक्त

Spread the love

 

 न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग की अदालत ने लापरवाही से वाहन चलाकर एक व्यक्ति की मृत्यु करने के आरोपी जैंती अल्मोड़ा निवासी विवेकानंद भट्ट को दोषमुक्त करार दिया है। घटना के तहत 29 नवंबर 2023 को शिवराज सिंह मोटर साइकिल से जा रहे थे।

पहाड़पानी के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकप से उनके वाहन की टक्कर हो गई। इससे शिवराज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकप चालक विवेकानंद भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने पाया कि अभियोजन की ओर से पेश किया मुख्य गवाह दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। इसी कारण कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को दोषमुक्त करार दिया।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- चारधाम यात्रा से पहले देर रात अधिकारियों का एक्शन, ओवररेटिंग, अवैध गैस सिलिंडर पर की कार्रवाई
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love