हादसा: चौथ माता मंदिर में दर्शन करने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर पलटा ट्रक,3 लोगों की मौत, 8 घायल

 

 

राजस्थान के बूंदी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कपास से भरा ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे चल रहे श्रद्धालुओं के ऊपर पलट गया। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 8 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका कोटा एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा बूंदी जिले के देई खेड़ा थाना इलाके में पापड़ी लबान के पास हुआ। सामने आया है कि सभी श्रद्धालु चौथ माता मंदिर जाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे।

वहीं, हादसे की सूचना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। स्पीकर बिरला ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की घायलों के इलाज में किसी भी तरह के लापरवाही न बरती जाएं। ये हादसा काफी दुखद है। स्पीकर बिरला ने कहा की ऐसा कॉरिडोर बनना चाहिए कि पैदल यात्रा करने वाले लोगों को कोई समस्या न हो। हादसा काफी दुखद और गंभीर है। इस तरह के हादसों की पुर्नवृत्ति न हो इसके लिए बेहतर प्रयास करने की जरूरत है।

हादसे में घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि सभी श्रद्धालु चौथ माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल ही जा रहे थे। तभी लबान के पास अचानक पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक श्रद्धालुओं को टक्कर मारते हुए असंतुलित हो गया और आगे चल रहे श्रद्धालुओं के ऊपर ट्रक पलट गया, जिससे श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक में कपास भरा हुआ था, जिसके नीचे से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसे में सांवरा, राजाराम और एक अन्य श्रद्धालु की मौत हुई है।

वहीं, कोटा रेंज के आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि ये हादसा काफी दुखद है और वो खुद नेशनल हाईवे की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच करेंगे। ऐसे में यदि तकनीकी खामियां सामने आती हैं तो उसको दूर किया जाएगा। साथ ही अब जो यात्री पैदल यात्रा कर रहे हैं, उनके लिए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, 5 से 7 वाहनों की तैनाती भी की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। हादसे में घायल श्रद्धालुओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनसे भी हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है।

और पढ़े  रियाद को 48 एफ-35 देगा अमेरिका?: हूती-सऊदी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…