Accident: हादसे..छात्र सहित महिला की मौत, ट्रैक्टर के नीचे आया युवक, मची चीख-पुकार

Spread the love

 

रदह थाना क्षेत्र के हदीशा दयालपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे सामने से आ रहे ट्रैक्टर को पास देने में असंतुलित ट्रैक्टर पलट गया। इसमें चालक बीएससी के छात्र नितिन यादव (21) की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हदीशा दयालपुर निवासी नितिन यादव पढ़ाई करने के साथ वाहन भी चलाता था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे वह जोताई करने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के विजय भी बैठे थे। वह गांव के समीप पहुंचा। इस दौरान सड़क पर दूसरा ट्रैक्टर खड़ा था। खड़े ट्रैक्टर को क्रॉस करते समय उसका ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।

इस दौरान विजय कूद गया जबकि नितिन उसके नीचे दब गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे निकालकर गोडहरा बाजार में मौजूद डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नितिन अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाते हैं। घटना के बाद परिजनों ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।

 

वाहन की टक्कर से महिला की मौत
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में बृहस्पतिवार शाम को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी शीला देवी (45) उपला लेने खेत गई थीं। वहां से लौटते समय सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में शीला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन लेकर चालक भाग गया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शीला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह खेती-बारी कर चार पुत्रों और दो पुत्रियों का पालन-पोषण करती थीं।

और पढ़े  पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें, कत्ल की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love