Accident:रुड़की/हरिद्वार- हरिद्वार जा रही कार रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, मची चीख पुकार

 

रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार सवार दंपती और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने कार को क्रेन के जरिये हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

नारसन पुलिस चौकी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दंपती बुधिराम अपनी पत्नी सरस्वती निवासी द्वारिका सेक्टर, दिल्ली और कार चालक हर्मन निवासी मुस्लिम मोहल्ला, देहरादून हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन खुर्द गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही रेत-बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंची और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दंपती और चालक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कार और ट्रॉली को क्रेन के जरिये हाईवे से हटाकर साइड में करा दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…