हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

 

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हरिद्वार से श्यामपुर की तरफ स्कूटी पर जाते समय अक्षत (22) और श्रद्धा जोशी (20) निवासी कनखल कंटेनर की चपेट में आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। जब कनखल के रहने वाले अक्षत और श्रद्धा जोशी स्कूटी पर सवार होकर श्यामपुर की तरफ जा रहे थे। तिरछे पुल के पास पहुंचते ही स्कूटी एक कंटेनर की चपेट में आ गई।

नीचे गिरते ही दोनों को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को मोर्चरी भिजवाया। युवक-युवती क्षेत्र के एक कॉलेज के छात्र-छात्रा बताए गए हैं।

हादसे के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर जाम लग गया। यहां सिंगल रोड पर ही दोनों तरफ से वाहन आने से लोग फंस गए। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाते हुए जाम खुलवाया। घंटों बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कंटेनर और चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…