सात मोड़ के समीप एक इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
बुधवार सुबह करीब छह बजे सात मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकाराई। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। सात मोड़ के समीप चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार कच्ची सड़क में उतरकर सामने पेड़ से जा टकराई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए।







