7 मोड़ पर हादसा- कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत, दो घायल

Spread the love

सात मोड़ के समीप एक इलेक्ट्रिक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह करीब छह बजे सात मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकाराई। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज गति से चल रही थी। सात मोड़ के समीप चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार कच्ची सड़क में उतरकर सामने पेड़ से जा टकराई। तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए।

 

घटना स्थल से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार घायल तीन युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान अभिषेक (23) पुत्र राजकुमार सोनी, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारबाड़ा ऋषिकेश के रूप में हुई।


 

बताया जा रहा है कि अभिषेक कार की पिछली सीट पर बैठा था। गंभीर के रूप घायल था। दो अन्य घायल युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि तेज रफ्तार या ब्रेक फेल दुर्घटना के कारण हो सकते हैं। अन्य दो घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

और पढ़े  देहरादून- सहस्त्रधारा में नदी के बीच सेल्फी ले रही थी हरियाणा की महिला, पैर फिसलकर तेज धारा में बही, शव बरामद

दुर्घटना के लिए अति संवेदनशील है सात मोड़
दुर्घटना के लिए सात मोड़ क्षेत्र अति संवेदनशील है। यहां अक्सर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इस क्षेत्र में कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए है। बावजूद इसके अधिकांश वाहन चालक यहां तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। जो अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love