आप ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप- भाजपा ने दिया सोमनाथ भारती,संजीव झा समेत इन 4 विधायकों को दिया 20 करोड़ का ऑफर,मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुलाई बैठक

Spread the love

दिल्ली में शराब नीति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आप के सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नापाक इरादों की पोल खुल गई है। भाजपा ने आप विधायकों को 20 करोड़ का ऑफर दिया। ये अरविंद केजरीवाल के सैनिक हैं भाजपा के सामने इस तरह नहीं बिकेंगे। संजय सिंह ने दावा किया कि आप के चार विधायक संजीव झा और सोमनाथ भारती, अजय दत्त और कुलदीप कुमार को भाजपा ने तोड़ने की कोशिश की और उन्हें 20 करोड़ का ऑफर दिया। लेकिन दिल्ली में भाजपा अपने इरादों में कामयाब नहीं होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में आप के कुछ विधायकों ने मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें भाजपा की तरफ से सीबीआई और ईडी की धमकी दी जा रही है, उन्हें आप छोड़ने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है, यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हमने इस पर चर्चा करने के लिए बुधवार शाम 4 बजे अपने राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाई है।


Spread the love
और पढ़े  हरीश राणा- अब हरीश सामान्य बेड पर शिफ्ट, वेंटिलेटर और अन्य गहन जीवनरक्षक उपचार हटाए
  • Related Posts

    PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को किया फोन, जंग में बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ फोन पर बातचीत में क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    पीएम मोदी: नन्हे मेहमान के साथ ‘प्रधानसेवक’, सोशल मीडिया पर वायरल है बच्चे के साथ PM मोदी की ये तस्वीर

    Spread the love

    Spread the loveराजनीति की आपाधापी, वैश्विक कूटनीति का तनाव और व्यस्त दिनचर्या; इन सब के बीच से अगर देश के ‘प्रधानसेवक’ की निश्छल मुस्कान और असीम वात्सल्य की कोई तस्वीर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *