आप उम्मीदवारों की सूची: दिल्ली चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की आखिरी सूची,सीएम आतिशी कालकाजी से और यहां से लड़ेंगे केजरीवाल,लिस्ट में 38 उम्मीदवारों का एलान

 

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी व अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।

आप उम्मीदवारों की सूची: दिल्ली चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की आखिरी सूची,सीएम आतिशी कालकाजी से और यहां से लड़ेंगे केजरीवाल,लिस्ट में 38 उम्मीदवारों का एलान

नई दिल्ली से एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे हैं। साथ ही, दो सीट पर फेरबदल किया गया है। इसमें कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर भाजपा से आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को टिकट दिया है। साथ ही, उत्तम नगर से मौजूदा विधायक नरेश बालियान की पत्नी को पोश बालियान को मौका दिया है। इसके अलावा पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यानी 15 फीसदी महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी।आप उम्मीदवारों की सूची: दिल्ली चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की आखिरी सूची,सीएम आतिशी कालकाजी से और यहां से लड़ेंगे केजरीवाल,लिस्ट में 38 उम्मीदवारों का एलान

सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लडेंगे।

और पढ़े  1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

आप उम्मीदवारों की सूची: दिल्ली चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की आखिरी सूची,सीएम आतिशी कालकाजी से और यहां से लड़ेंगे केजरीवाल,लिस्ट में 38 उम्मीदवारों का एलान

  • Related Posts

    दिल्ली में पकड़ी ‘ड्रग्स क्वीन’: ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क

    दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ड्रग तस्कर पार्वती के घर से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। पुलिस…

    ‘नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे’, BJP पर खरगे हमलावर, रखी ये पांच मांगें

    दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस ने सरकार के सामने पांच मांगे रखी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर…