आप उम्मीदवारों की सूची: दिल्ली चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की आखिरी सूची,सीएम आतिशी कालकाजी से और यहां से लड़ेंगे केजरीवाल,लिस्ट में 38 उम्मीदवारों का एलान

Spread the love

 

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी व अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।

नई दिल्ली से एक बार फिर अरविंद केजरीवाल मैदान में उतरे हैं। साथ ही, दो सीट पर फेरबदल किया गया है। इसमें कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट कर भाजपा से आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को टिकट दिया है। साथ ही, उत्तम नगर से मौजूदा विधायक नरेश बालियान की पत्नी को पोश बालियान को मौका दिया है। इसके अलावा पांच मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार उतारे हैं। 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यानी 15 फीसदी महिलाओं को जगह दी है। अब आप ने 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी।

सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय और तिलक नगर से जरनैल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तानपुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से चुनाव लडेंगे।

और पढ़े  दिल्ली-NCR में आज से 3 दिन बारिश?: IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, कहा- पश्चिमी विक्षोभ से मार्च में यह असामान्य


Spread the love
  • Related Posts

    CBI ने एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर को किया गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया…


    Spread the love

    बड़ा बदलाव- 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा ये सब,आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए

    Spread the love

    Spread the love   भारत में 1 अप्रैल 2026 से आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव हो रहा है। छह दशक पुराने आयकर कानून की विदाई होने वाली है तो…


    Spread the love