आम आदमी पार्टी- आप ने लगाये भाजपा पर आरोप,दोनों के बिच जुबानी जंग हुई तेज

आम आदमी पार्टी- आप ने लगाये भाजपा पर आरोप,दोनों के बिच जुबानी जंग हुई तेज

दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी थी। लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी के फैसले के खिलाफ हंगामा शुरू किया। इस बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा और आप पार्षदों के बीच हंगामे को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है।

आदेश गुप्ता ने बोला हमला
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।

भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है: संजय सिंह
वहीं, आप नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है। दो बार के आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ।
मनीष सिसोदिया ने भाजपा को घेरा
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो! चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानुनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानुनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…. अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?

और पढ़े  दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ रहा खौफ: एच1एन1 के 3565 केस, डॉक्टर बोले- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई: आप पार्षद प्रवीण राणा
आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण राणा ने सदन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ में चोट दिखाते हुए प्रवीण ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। इस दौरान विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। वहीं, सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी कानूनों को दरकिनार करते हुए मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने की कोशिश की जबकि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाया जाता है। आप पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया।

भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है: सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में नॉमिनेटेड पार्षद ने वोट नहीं डाली। भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है। बीजेपी वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।

दुर्गश पाठक ने बोला हमला
आप विधायक दुर्गश पाठक ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी नॉमिनेटेड पार्षद की पहले शपथ और वोटिंग नहीं हुई है। भाजपा वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं होने देंगे।

  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…