आधार New App: आधार के नए एप का फुल वर्जन हुआ लॉन्च, सरकार ने बताया अब ये काम हो जाएंगे घर बैठे

Spread the love

 

 

धार कार्ड को अगर आज की जरूरत कहा जाए तो शायद इसमें कोई दो राय न हो, क्योंकि लगभग हर एक सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए आधार कार्ड होना आज के इस समय में जरूरी हो जाता है। इसी बीच अब सरकार ने आधार के नए एप का फुल वर्जन आज लॉन्च कर दिया है।

इस फुल वर्जन के लॉन्च हो जाने से सबसे बड़ा फायदा आधार कार्डधारकों को होगा जिससे उन्हें हर एक काम के लिए आधार सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा यानी कई काम ऐसे हैं जो घर बैठे ही हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं सरकार ने इस नए एप को लेकर क्या बातें कहीं और साथ ही जानेंगे कि अब घर बैठे इस नए एप से क्या-क्या काम हो जाएंगे। 

 

 

इस नए एप में क्या-क्या है?

  • आधार के नए एप का फुल वर्जन आज यानी 28 जनवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है
  • अब आपको इस नए एप में कई नई और जरूरी सुविधाएं घर बैठे मिलेंगी
  • नए एप के आने से फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी कम हो जाएगी, क्योंकि सबकुछ डिजिटली होने लगेगा

 

 

कौन सी चीजें अब घर बैठे कर सकेंगे मोबाइल एप से अपडेट?

  • इस नए एप के फुल वर्जन आने से अब आधार से लिंक मोबाइल घर बैठे बदला जा सकेगा
  • अब आप आधार में नया पता भी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे
  • नाम और ई-मेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा आपको इस नए एप में मिल सकती है
और पढ़े  नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब अप्रैल में फिल्म सिटी का होगा शिलान्यास, आएंगे फिल्मी सितारे

 

 

क्या अब नहीं देनी पड़ेगी किसी को आधार की फोटोकॉपी?

  • नए एप के जरिए आपका मोबाइल फोन ही आपकी पहचान बन सकेगा
  • आपको अब गेस्ट हाउस, होटल या अन्य जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी
  • आपको क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा दी जाएगी

 

 

कैसे करें एप का इस्तेमाल?

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में एप को इंस्टॉल कर लेना है
  • फिर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है
  • अब बाकी मांगी गई जानकारियां यहां पर भरें
  • इसके बाद आपको यहां पर मोबाइल नंबर बदलने से लेकर एड्रेस बदलने जैसे बाकी ऑप्शन दिखने लगेंगे
  • आपको जो चीज अपडेट करनी है, वो आप यहीं से कर सकेंगे

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love