गौरापड़ाव / हल्द्वानी: हरेला मनाने ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, पत्नी और बच्चे चोटिल..

Spread the love

 

गौलापार के देवला तल्ला पजाया बागजाला निवासी कन्नू सिंह सम्मल (31) हरेला पर्व मनाने पर बुधवार को पत्नी और दो बच्चों के साथ किच्छा स्थित ससुराल जा रहे थे। गोरापड़ाव में उनकी स्कूटी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से कन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भाग गया।

स्यूड़ा हैड़ाखान के मूल निवासी कन्नू सिंह सम्मल (31) गौलापार स्थित देवला तल्ला पजाया बागजाला में अपनी मां, पत्नी ममता (26), बेटी गौरी (12) और बेटे रुद्रांश (7) के साथ रहते थे। कन्नू का ससुराल किच्छा में है। पोस्टमार्टम हाउस आए उनके भाई ने बताया कि बुधवार को घर मेंं पूजा पाठ के बाद वह हरेला मनाने के लिए पत्नी और दोनों बच्चों के साथ स्कूटी से अपने किच्छा स्थित ससुराल के लिए निकला था। गोरापड़ाव स्थित चंद्रावती इंटर कॉलेज के पास गैस सिलिंडर का ट्रक पीछे से तेज रफ्तार से आया और स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से ममता और दोनों बच्चे सड़क के बायीं ओर गिरे। ट्रक का पहिया चढ़ने से दायीं ओर गिरे कन्नू का सिर कुचल गया और उसने दम तोड़ दिया।

 

बेटी का पैर फ्रैक्चर, बेटे को लगाने पड़े टांके
गौरापड़ाव में हुए हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा होने से यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घायल महिला और उनके दोनों बच्चों को अस्पताल भेजा। जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। परिवार वालों ने बताया कि मासूम बच्ची गौरी का पैर फ्रैक्चर हो गया और रुद्रांश के सिर में टांके आए। ममता को हल्की खरोंच आई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पत्नी के सामने मौत
जिस स्कूटी पर परिवार सवार था, उसे कन्नू ने एक माह पहले ही खरीदा था। घटना के वक्त स्कूटी सवारों को पता ही नहीं लगा कि हुआ क्या। संभले तो सभी सड़क पर इधर-उधर पड़े थे। ममता की नजर पति कन्नू पर पड़ी तो पति का कुचला सिर देखकर वह सदमे में चली गई।

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
कन्नू ने हेलमेट तो लगाया था लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा। ट्रक के पहिये के नीचे पर आने पर हेलमेट चकनाचूर होकर कन्नू के सिर में घुस गया था। हेलमेट के टुकड़ों को सिर से निकालने में चिकित्सकों को भी काफी मुश्किल हुई।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

जहां भी हादसा होता है उसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभाग को दी जाती है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। हादसों को रोकने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से रिपोर्ट बनाई जाएगी। जहां भी गलत कट बने हैं उसे भी देखा जाएगा। हादसों को रोकने के लिए हर जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। – नितिन लोहनी, सीओ


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love