शिवभक्ति में डूबी मुस्लिम युवती-: बुर्का पहनकर कांधे पर उठाई कांवड़, बोली- भोले पर अटूट भरोसा

Spread the love

यूपी के कासगंज स्थित अमीर खुसरो और संत तुलसीदास की जन्मस्थली में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। शनिवार को मुस्लिम समाज की एक युवती बुर्का पहनकर कांधे पर कांवड़ लिए जब कस्बा से गुजरी तो हिंदू समाज के लोगों ने न केवल उसका स्वागत किया, बल्कि बम-भोले के जयकारों के साथ उसका हौसला बढ़ाया।

 

भगवान शिव में अटूट श्रद्धा
कादरगंज गंगा घाट से जल भरकर ला रही मुस्लिम युवती सोनी को जब बुर्के में कांवड़ ले जाते देखा गया तो कौतूहलवश हिंदू समाज के लोगों ने उनसे बातचीत की। तब सोनी ने बड़े ही सहज भाव से बताया कि वह मुस्लिम समाज से है और भगवान शिव में अटूट श्रद्धा रखती है। वह कादरगंज घाट से गंगाजल भरकर जनपद एटा के ग्राम परसोंन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चढ़ाने के लिए जा रही है। उसकी इस अटूट श्रद्धा को देख वहां मौजूद लोग भावविभोर हो गए।

 

लोगों ने पहनाईं फूल-मालाएं
मुस्लिम युवती की इस भक्ति का सम्मान करते हुए हिंदू समाज के लोगों ने उसे रोककर फूल-मालाएं पहनाईं। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री पंकज सोलंकी, समाजसेवी संजय गुप्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बम-भोले का पटका पहनाकर उसका स्वागत किया। लोगों का कहना है कि जहां महान कवि अमीर खुसरो ने हिंदू देवी-देवताओं पर सैकड़ों गीत लिखे, वहीं आज सोनी ने उस परंपरा को जीवित कर दिया।

 

हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल
बुर्का पहनकर कांवड़ ले जाती सोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। उनका स्वागत करने वालों में छात्र नेता रामकुमार सिंह, सभासद अखंड प्रताप सिंह, सुनील काका, विवेक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  Fighter Jet: असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट लापता

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

    Spread the love

    Spread the love   जनपद में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कौशल विकास और आधुनिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘जीडी गोयनका…


    Spread the love

    मसूरी के नाहल से 6 लोग देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिसबल तैनात, IB से मिला इनपुट

    Spread the love

    Spread the loveपुलिस, एटीएस और आईबी की टीम ने गुरुवार को गाजियाबाद के मसूरी स्थित नाहल गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल…


    Spread the love