शाहजहांपुर- राजपाल यादव को बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा, बोले- भैया हम सब आपके साथ हैं

 

 

शाहजहांपुर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार के सहयोग से गुरुकुल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने अभिनेता राजपाल यादव को गुल्लक के रूप में अपना प्यार भेजा है। शाहजहांपुर की शान और फिल्मी दुनिया में अपनी कलाकारी से सभी के दिलों में एक अनूठी पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। उनके इन मुश्किल दिनों में लोग अपने अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं।

 

इसी क्रम में एक मदद ऐसी भी है, जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी सकारात्मक सोच होना है। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता राजपाल यादव की इन मुश्किल दिनों मे आर्थिक मदद करने के लिए अपनी अपनी पॉकेट मनी को एक गुल्लक में डालकर बंडा स्थित उनके कुंडरा गांव भेज दी है। बच्चों ने राजपाल यादव को संबोधित करते हुए पत्र भी लिखा है। 

लिखा- राजपाल भैया आपको ढेर सारा प्यार 
हम सभी बच्चे गुरुकुल सेवा ट्रस्ट बिजलीपुरा बताना चाहते (शाहजहांपुर) में पढ़ते हैं। हम सब आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। आपकी फिल्मों ने हमें हमेशा हंसाया है और आज हम सब आपके साथ खड़े हैं। हमें हमारे गुरु जी ने बताया है कि आप को इन दिनों पैसों की जरूरत है। इसलिए हम सभी अपनी पॉकेट मनी को इस गुल्लक में डालकर आपको भेज रहे हैं। हम लोगों के पास जितने भी पैसे थे वो सब हमने इस गुल्लक में डाल दिए हैं। आप इसे फोड़कर अपना कर्ज चुका दीजिएगा। हम सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्दी अपने घर लौट आएं। फिर हम लोग आपसे मिलना चाहेंगे। इन मुश्किल दिनों में हम सब आपके साथ हैं। आखिर में लिखा है कि आपको ढेर सारा प्यार।

और पढ़े  सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर विवाद, सपा विधायक के चाचा के खिलाफ FIR
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…