अयोध्या- जेठ के तीसरे मंगलवार को लता चौक पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

Spread the love

 

 जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के संयोजन में तीसरे मंगलवार को लता चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के कर-कमलों द्वारा प्रातः 10 बजे किया जाएगा। भण्डारे में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, सहित अन्य विशिष्ठ जनों की मौजूदगी रहेगी। भंडारा देर रात तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से भोजन करने से समाज में एकजुटता का संदेश भी जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह ने बताया कि भंडारे की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भण्डारे की व्यवस्था में सोनू सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक दुबे, सौरभ पांडे, हर्षित पांडे, कीर्तिवर्धन सिंह, गौरव तिवारी, मनदीप तिवारी, राजा सिंह, कलश सिंह, मनीष वर्मा, अंकुर पांडे, आदित्य तिवारी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं।


Spread the love
और पढ़े  UP- शादी वाले घरों को मिल सकेंगे एक साथ 8 सिलिंडर, विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ करना होगा आवेदन
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love