अयोध्या- महंत नित्य गोपाल दास जी के 87वें जन्मोत्सव पर संत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

देश-विदेश से जुटे संत-महंत
अयोध्या से बड़ी ख़बर है, जहाँ श्रीमहंत नित्य गोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को मणिरामदास छावनी पीठ में संत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में देश-विदेश से पधारे अनेक संत-महंतों का भव्य समागम देखने को मिला। इसके पहले जन्मोत्सव की श्रृंखला में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ नेपाल की पूर्व उपप्रधानमंत्री सुजाता कोइराला जैसे गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस महोत्सव को विशेष गरिमा प्रदान की।

सोमवार को हुए संत सम्मान समारोह में श्रीमहंत नित्य गोपाल दास जी महाराज के उत्तराधिकारी, महंत कमल नयन दास जी महाराज ने सभी संतों को अंगवस्त्र, दक्षिणा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जन्मोत्सव न केवल अध्यात्म का प्रतीक है, बल्कि विश्वभर के संतों को एक मंच पर लाने का कार्य भी कर रहा है।

समारोह में उपस्थित संतों ने अपने आध्यात्मिक अनुभवों और विचारों को साझा करते हुए धर्म, संस्कृति की रक्षा और प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। भंडारे, भजन-कीर्तन और सुंदर साज-सज्जा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया

और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…