अयोध्या- अमानीगंज में गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य जागरण

Spread the love

 

ध्यक्ष दीपक गौतम के नेतृत्व में गूंजे भक्ति स्वर, गायक अनिल मिश्रा ने बांधा समां, पार्षद सौरभ सिंह समेत समिति के सभी पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका
अमानीगंज में हर वर्ष की भांति इस बार भी गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। सर्वोदय सेवा समिति के तत्वावधान में हुए भव्य जागरण में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष दीपक गौतम ने भगवान गणेश की भव्य झांकी और गणेश वंदना के साथ किया। दीपक गौतम ने कहा कि गणेश चतुर्थी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर है।
इस अवसर पर अमानीगंज के पार्षद सौरभ सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
भजन गायक अनिल मिश्रा कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे। उन्होंने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही उनकी स्वर लहरियाँ गूंजी, श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ नाचते-झूमते नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इसमें मनोज गौतम, प्रदीप गौतम, सूरज गौतम (ठेकदार), संदीप गौतम, विशाल गौतम, पिंटू गौतम, राजू गौतम, अमित गौतम और सुमित गौतम ने प्रमुख भूमिका निभाई। इन सभी ने व्यवस्था, सजावट और प्रबंधन में अहम जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
भव्य झांकियों, आकर्षक मंच सज्जा और भजनों की सुर लहरियों से अमानीगंज का पूरा क्षेत्र देर रात तक भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह आयोजन अब केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अमानीगंज की पहचान बन चुका है, जिसका हर साल सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी

Spread the love
  • Related Posts

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love

    नोएडा- सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी उग्र,पुलिस पर पथराव; गाड़ियों में लगाई आग

    Spread the love

    Spread the loveवेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पिछले तीन से चार दिनों से जारी…


    Spread the love