अयोध्या: कई स्थानों पर आसमान में दिखे ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस छानबीन में जुटी

 

योध्या में बुधवार की रात मिल्कीपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर आसमान में लोगों ने ड्रोन देखा। ड्रोन देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। दहशत में ग्रामीण देर रात तक जागते रहे। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लेकिन, ड्रोन के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया गया कि इनायत नगर के रेवना, मिल्कीपुर बाजार, खंडासा के कलुवामऊ, कोटिया, घटौली, नागीपुर, जयराजपुर, मिचकुरही, जगन्नाथपुर और तिंदौली गांव में आसमान में ड्रोन जैसी चमकदार चीजें घूमती देखी गईं। ग्रामीणों ने इसकी फोटो खींची। वीडियो भी बनाया। ड्रोन देखकर पूरे इलाके में हलचल मच गई। लोग फोन करके एक-दूसरे को ड्रोन उड़ने की जानकारी देते रहे।

 

संदिग्ध गतिविधि मानकर दहशत बनी रही

काफी देर तक आसमान में घूमते रहे इन ड्रोन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगीं। किसी ने इसे सर्वे से जोड़ा तो किसी ने इसे संदिग्ध गतिविधि मानकर दहशत भी जताई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर उत्सुकता और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है।

हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि उन्होंने भी आसमान में चमकती चीजों को देखा है। देखने में वे ड्रोन जैसे प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी रूट सर्वे का हिस्सा हो सकता है।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…