अयोध्या:-  रिमझिम बारिश में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, रन फॉर यूनिटी में दिखी एकता की झलक

Spread the love

 

भारत को अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष, भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से प्रारंभ हुई यह एकता दौड़ “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के उद्घोष के साथ शहीद स्मृति स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रिम-झिम बारिश के बावजूद प्रतिभागियों में जोश और देशभक्ति का जज़्बा देखने योग्य था। “राष्ट्र एक, भारत महान” और “भारत माता की जय ” के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई, ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड स्वरूप दिया, आज का भारत उनकी दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन महिला शक्ति के लिए भी प्रेरणास्रोत है, उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के विचारों को जीवन में उतारना चाहिए, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एकता की मशाल जलाई थी, वही आज राष्ट्र को विकास और सम्मान की दिशा दे रही है।
मौके पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, अभय सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, वासुदेव मौर्या, अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, आलोक सिंह रोहित, देवता पटेल, रमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, व्यापारी, छात्र-छात्राएं व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

और पढ़े  गुस्सा: ईद पर शिया समुदाय नहीं पहनेगा नए कपड़े, पुराने कपड़ों में पढ़ेंगे नमाज

Spread the love
  • Related Posts

    गैस सिलिंडर Shortage- 48 घंटे का बचा है समय, बंद हो जाएंगे अधिकांश होटल-रेस्तरां! ठेल वालों को लगेगा तगड़ा झटका

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित हुई गैस आपूर्ति के कारण सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे होटल-रेस्तरां और स्टॉल संचालकों के पास…


    Spread the love

    इच्छामृत्यु- असहनीय पीड़ा से बदली मां की प्रार्थना, बेटे के लिए की मुक्ति की कामना

    Spread the love

    Spread the loveकभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां हर फैसला दिल तोड़ देने वाला होता है। 32 वर्षीय हरीश राणा के माता-पिता अशोक राणा और…


    Spread the love