5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सातवीं का छात्र गिरफ्तार, 100 कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस

 

टघर थानाक्षेत्र में बुधवार की शाम साढ़े छह बजे पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले 12 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। 100 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी कक्षा सात का छात्र है और बच्ची के पड़ोस में ही ट्यूशन पढ़ता है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर क्षेत्र के एक मोहल्ला में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे फर्मकर्मी की पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी जबकि मां-बाप और परिवार के अन्य लोग घर में मौजूद थे। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई।

कुछ देर बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन मकान में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

करीब 100 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि करीब 12 साल का बच्चा निर्माणाधीन मकान की ओर से आता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बच्चे के बारे में पता किया तो वह फल का ठेला लगाने वाले व्यक्ति का बेटा है और कक्षा सात में पढ़ रहा है।

पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन उसके मकान पर ताला लगा हुआ था। परिजन बच्चे को लेकर अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात बच्चे को दबोच लिया।

 

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…