मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, खंद्रावली पुलिस चौकी के पास आज तड़के एनकाउंटर,दरोगा भी घायल

कांधला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खंद्रावली पुलिस चौकी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहताब मारा गया। मुठभेड़ के दौरान कांधला थाने में तैनात दरोगा दीपचंद भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि खंद्रावली पुलिस चौकी के पास कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया।
इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी 50 हजार का इनामी बदमाश मेहताब गोली लगने से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की गोली से दरोगा दीपचंद भी घायल हो गए।

दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेहताब को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। घटना की सूचना पर एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की बाइक, एक 9 एमएम पिस्टल तथा कई  कारतूस बरामद किए हैं।

महिला सिपाही से की थी लूट 
एसपी ने बताया कि मेहताब ने एक मार्च को पानीपत में तैनात महिला कांस्टेबल से सोने के कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसने आदर्श मंडी क्षेत्र में किसानों से लूट की घटना भी की थी।

25 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार मेहताब पर हत्या, लूट, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में 25 प्राथमिकी दर्ज हैं। वह शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में सक्रिय होकर अपने गिरोह के साथ वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस का कहना है कि गिरोह की कमान भी मेहताब ने ही संभाल रखी थी।
और पढ़े  पति ने सुहागरात पर रख दी ऐसी शर्त, अवसाद में पहुंची दुल्हन, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाएगी घिन
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…