पौड़ी गढ़वाल : जिलाधिकारी ने धान की फसल की कटाई व मड़ाई- का लिया जायजा ।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर तहसील पौड़ी के अन्तर्गत पेडूलस्यूं पट्टी के ग्रामसभा रछुली पहुंचे। जहां उन्होंने धान की फसल की कटाई, मड़ाई- का जायजा लिया। राजस्व विभाग ने रछुली गांव के कृषकों के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमे 14.150 किलोग्राम धान की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों द्वारा बोई गई धान के बीज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर प्रसन्नता व्यक्त की, साथ ही उन्होने जिलाधिकारी से गांव के समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी डा0 जोगदण्डे ने कहा कि धान की फसल का 15 दिन बाद फिर से वजन किया जाएगा, जिसके बाद फसल की घटतौली का आंकलन किया जाएगा। कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कहा कि क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र बांट कर क्रॉप कटिंग की कार्यवाही सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि समस्त तहसीलों में क्षेत्रवार क्रॉप कटिंग की जा रही है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही फसल उत्पादन का डाटा तैयार किया जाता है। जिससे क्षेत्र में फसल उत्पादन की सही जानकारी मिल सकेगी।

और पढ़े  नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…