हल्द्वानी- आटे में निकले घुन और कीड़े…दुकानदार बोला- चक्की खराब है, लेकिन नहीं माने दीपक रावत, कहा- जांच हो

Spread the love

 

मंडलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी निवासी सीमा खंडूजा की आटे में घुन व कीड़े निकलने की शिकायत पर दुकान से खरीदे गए आटे के सैंपल को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांचने और राशन की दुकान में जाकर सैंपल लेने के भी निर्देश दिए।

मंगलवार को जजी कोर्ट के समीप रहने वाली सीमा ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने चार नवंबर को नैनीताल रोड में एसबीआई के समीप स्थित लालता प्रसाद-बसंत कुमार की राशन की दुकान से आटा खरीदा था। इस आटे की रोटियां खाने पर उनके और पति के पेट में दर्द होने लगा।

महिला के अनुसार 12 नवंबर को उन्होंने आटा छाना तो उसमें घुन और कीड़े निकले। इसके बाद उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। महिला ने आयुक्त को आटे का सैंपल दिखाया। रावत ने विभागीय अधिकारियों को मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान दुकान स्वामी ने आयुक्त को बताया कि उनकी चक्की खराब है और वह दूसरी कंपनी का आटा बेच रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बजट सत्र 2026- राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट
  • Related Posts

    उत्तराखंड बजट सत्र 2026- राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

    Spread the love

    Spread the love   आज से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो गया है।उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण…


    Spread the love

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा में मारा छापा, 3 लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा

    Spread the love

    Spread the love   पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में…


    Spread the love