हल्द्वानी- तीनपानी से नरीमन चौराहे तक शुरू होगी आरओडब्ल्यू की पहचान

 

डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने तीनपानी से नरीमन चौराहे तक सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को सड़क चौड़ीकरण के कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

बताया गया कि यूयूएसडीए की ओर से तीनपानी से नरीमन चौराहे तक 10 किमी सड़क को फोर लेन बनाया जाना है। इस परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए गठित संयुक्त टीम ने संपूर्ण मार्ग पर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की पहचान का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही टीम आरओडब्ल्यू के तहत अतिक्रमण का सर्वे एवं पहचान कार्य शीघ्र पूरा करेगा।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने सभी संबंधित विभागों को सर्वे कार्य में तेजी से करने, समयबद्ध यूटिलिटी शिफ्टिंग कराने, तथा आरओडब्ल्यू मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। टीम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह, यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम
  • Related Posts

    देहरादून: 12 एएसपी के तबादले, सुयाल देहरादून के एसपी सिटी बने, स्वतंत्र को देहात की जिम्मेदारी, देखें…

    गृह विभाग ने सोमवार को 12 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले किए हैं। देहरादून के नए एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल होंगे। सुयाल के पास हरिद्वार एसपी देहात का…

    उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन

    छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा। प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन…